फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डिमांड कम होने से मंडी में गिरे गुड के भाव

डिमांड कम होने से मंडी में गिरे गुड के भाव

Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
डिमांड कम होने से मंडी में गिरे गुड के भाव
सहारनपुर। दूसरे राज्यों में गुड़ की डिमांड कम होने से इसके भाव में चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। इसके चलते न सिर्फ मंडी में गुड़ की आवक घटी है बल्कि कोल्हुओं के संचालन भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले से राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर से लेकर पंजाब में गुड़ की सप्लाई होती है। वहां पर जनपद के गुड़ को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दूसरे राज्यों को जाने वाले गुड़ की डिमांड में खासी कमी आई है। इससे मंडी में गुड़ की आवक घटने के साथ ही कोल्हुओं पर भी बुरा असर पड़ा है। गन्ने का दाम अधिक और गुड़ का दाम घटने से कोल्हू संचालक भी घाटे में जा रहे हैं। जिससे उन्होंने गन्ना पेराई का कार्य धीमा कर दिया है, कई कोल्हू तो बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। सीजन के शुरू में सहारनपुर मंडी में गुड़ का भाव 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल था। जो अब घटकर 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। गुड़ के आढ़ती शिवकुमार ने बताया गुड़ की डिमांड कम होने से भाव गिर गए हैं। इस भाव में कोल्हू संचालकों को अधिक फायदा नहीं होता है। इसके चलते मंडी में गुड़ की आवक प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि कोल्हुओं को 250 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव पर गन्ना नहीं मिलता। जिससे गुड़ के मौजूदा भाव से कोल्हू संचालकों को घाटा हो रहा है। लिहाजा उन्होंने अपने कोल्हू या तो बंद कर दिए हैं या फिर बंदी की कगार पर हैं। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि गत वर्ष जहां इस समय 430 क्विंटल गुड़ प्रतिदिन मंडी में पहुंचता था, वहीं इस बार यह घटकर 285 क्विंटल पर पहुुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed