{"_id":"59c40ce84f1c1b1d688b5f40","slug":"61506020584-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सरसावा क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी 35 वर्षीय अमित अपने साथी नितिन के साथ बाइक पर शहर की तरफ से घर लौट रहा था। थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाइवे पर गांव सौराना के नजदीक रात नौ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर लगने से अमित और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए और लहुलूहान हालत में सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने अमित और नितिन को सड़क पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी और निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए नितिन को हायर सेंटर रेफर किया गया।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अमित की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचकर थाना सरसावा पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने बताया कि अमित की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके एक बेटी भी है।