{"_id":"59bc30be4f1c1bac688b4c6f","slug":"61505505470-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण करने वाले अधिकारी बचेंगे नहीं : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण करने वाले अधिकारी बचेंगे नहीं : स्वतंत्रदेव
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार देश की पहली सरकार है जिसने प्रदेश के 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ किया है। साथ ही प्रदेश के 7 लाख गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए हैं। सरकार भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेेश में कुछ अधिकारी सुधर गए हैं कुछ को सुधार दिया जाएगा। शुक्रवार को जनमंच सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से प्रदेश को हर स्तर पर लूटा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार ना खाएगी और ना ही खाने देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां बुंदेलखंड में सूखा पड़ा है वहीं पूर्वांचल में बाढ़ की स्थिति है, लेकिन सरकार हर स्तर पर किसानों की सहायता के लिए तत्पर है। सपा और बसपा की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। भाजपा का ध्येय सबका साथ सबका विकास है। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 9.71 लाख आवास बनाकर लाभार्थियों को देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार चाहती है कि अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्प है। किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि आय को दोगुना करें। सांसद ने जैविक खेती का लाभ बताते हुए किसानों को इस क्षेत्र में आने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, विकास पंवार आदि ने भी विचार रखे। विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, शशिबाला पुंडीर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, देवव्रत त्यागी, अमित गगनेजा, संयोजक रणवीर सिंह, सह संयोजक विरेंद्र पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, राजपाल जुडडा, बिजेंद्र जंधेड़ी, डॉ. राजीव चौधरी, अमित वर्मा, सफदर अली, दिनेश त्यागी, किरत सिंह, पवन सिंह राठौर, महेंद्र सिंह मंहगी, सुनील पंवार, मानवीर पुण्डीर, महेंद्र धनौरिया, राजकुमार त्यागी, डॉ. नरदेव सिंह, राकेश पीकी आदि रहे।
किसान की जेब से 50 हजार निकाले
किसान कल्याण सम्मेलन में शामिल होने आए ग्राम पीकी के प्रधान पति वीरेंद्र सिंह की जेब से 50 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने सुबह दो दो हजार के पच्चीस नोट दिए थे। जब वे सम्मेलन में आए तो भीड़ में किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत सुरक्षा के लिए वहां तैनात दरोगा और आयोजकों से की, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं आया।
विज्ञापन
रजबहे में पानी छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा
सहारनपुर। नल्हेडा माइनर रजबहे में पानी छोड़ने के लिए पिछले काफी वर्षों से संघर्ष कर रहे किसानों ने शुक्रवार को किसान कल्याण सम्मेलन में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री ने उनकी पीडा को सुना भी नहीं है। ऐसे में यह सरकार कैसे किसान हितैषी हो सकती है।
किसान कल्याण सम्मेलन में अपनी पीड़ा को परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने नहीं रख पाने से आहत ग्राम किशनपुरा के किसान सतीश भगत और उनके साथियों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे रजबहे में पानी छोड़ने की मांग को लेकर पिछले 20 वर्षों से संघर्षरत हैं, लेकिन उन्हें आज अपनी मांग को मंत्री तक नहीं पहुंचाने नहीं दिया गया।
रोडवेज बस अड्डे का दिया प्रस्ताव
सहारनपुर में बस अड्डे के निर्माण के लिए मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन आचार्य राजेन्द्र अटल ने परिवहन मंत्री को प्रस्ताव सौंपा। चुन्हैटी फाटक के पास पीपीपी मॉडल पर बस अड्डे के निर्माण के जरिए सहारनपुर को होने वाले लाभ की भी जानकारी ली। इसके अलावा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहर से शाकंभरी देवी तक रोडवेज बस की मांग का पत्र सौंपा। जिसे जल्द ही शुरू कराने का आश्वासन दिया।