{"_id":"598f5ed54f1c1b966c8b4cd4","slug":"61502568149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा रानी के स्वरूप में बच्चों ने मोहा मन
सहारनपुर। जन्माष्टमी पर्व को लेकर स्कूलों में रंगारंग और झांकी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में स्कूल पहुंचे बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
शनिवार को गिल कॉलोनी स्थित होली एंजिल्स प्रेप स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आदी, अर्श, सारांश, मधुर, प्रिंस, इंद्रवृत्त, जियांशी भगवान श्री कृष्ण और रिद्धी, अविका, अराध्या, किरण, काम्या आदि राधिका के स्वरूप में स्कूल पहुंचे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। माखन और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। बापू जी नगर स्थित एमजीएम किड्स हैवन स्कूल में कृष्ण झांकी महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य साधना सिंघल ने भगवान श्री कृष्ण-राधा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चे श्री कृष्ण, राधा रानी, सुदामा, नंद बाबा, वासुदेव, मीराबाई, गोपाल और गोपियों की वेशभूषा में आए। शेषनाग, वासुदेव, राधा सखियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रीति, रजनी, रेणु, शिल्पा, मधु, काजल अध्यापिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक हर्ष मित्तल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अर्नव, आन्या, अगम, अक्षिका, आन्या, अनन्या, कुश, पनवी, छवि, छाया, ईशांत, वासु, समर्थ, आरना, रावी, आराध्या, रेनू, अभिलेख आदि मौजूद रहे।