फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अब गर्भवती महिलाओं की निशुल्क होगी जांच

अब गर्भवती महिलाओं की निशुल्क होगी जांच

Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अब गर्भवती महिलाओं की निशुल्क होगी जांच
गर्भवती महिलाओं की निशुल्क होगी जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू किया हैं। इस अभियान के तहत प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर्स हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच करेंगी। इस बार जुलाई माह की 9 तारीख रविवार को पड़ रही है। अवकाश होने के कारण गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच अगले दिन सोमवार को होगी। सरसावा, रामपुर मनिहारान व बेहट में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके लिए इस बार अलग से 1 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। जो स्त्री रोग विशेषज्ञ शहर में रहकर काम करेगी, उनको धनराशि नहीं मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि योजना से उन महिलाओं को बहुत लाभ होगा जो पैसों के कारण अपना इलाज नहीं करा पाती। उनके लिए ये योजना बहुत ही फायदेमंद है। कभी-कभी अपने देखा होगा कि पैसों की कमी के कारण बहुत सी प्रसव के दौरान ठीक से इलाज न होने पर महिला की जान भी चली जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं स्त्री स्वास्थ्य विशेषज्ञों से अपने प्रसव से जुड़ी सभी जांच करा सकती है। इस अभियान में सरकार नवजात शिशु और उनकी माताओं के स्वास्थ्य के बारे में सोचा है वो इससे ठीक से इलाज करा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत से नवजात शिशु और मातृत्व की मृत्यु में बहुत कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed