फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   60 crore will change the face of 400 villages

Saharanpur News: 60 करोड़ से बदलेगी 400 गांवों की सूरत

Tue, 09 May 2023 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
60 crore will change the face of 400 villages
ग्राम पंचायत में बना आरसीसी केंद
-कूड़ा प्रबंधन किए जाएंगे इंतजाम, कम आबादी वाली ग्राम पंचायतें चिह्नित
विज्ञापन



फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 400 गांवों की 60 करोड़ से सूरत बदलेगी। पहले 53 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया था, जिनमें 25 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। अब नए 400 गांवों में कार्य शुरू होगा। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने खाका तैयार किया है।
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में कूड़ा प्रबंधन और गांवों में ही कूड़े के निस्तारण पर खासा जोर दिया जा रहा है। चयनित हुईं ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों, आंगनबाड़ी, धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों के सुंदरीकरण के लिए कायाकल्प अभियान चलेगा। इसके साथ ही स्वच्छता और सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। ठोस, तरल और सूखे कचरे को अलग-अलग किया जाएगा। इन गांवों में ई-रिक्शा वाले कूड़ा के ठेले सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे, जो घर-घर से कूड़ा एकत्र कर कूड़ा संग्रह केंद्र तक पहुंचाएं। कूड़े को उपयोगी बनाए जाने का भी प्लान है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए जल्द 60 करोड़ रुपये का बजट जारी होगा।
विज्ञापन


-------

बनेंगे आरआरसी सेंटर

ग्राम पंचायतों के कलस्टर बनाकर आरआरसी सेंटर (ठोस अपशिष्ट रिसोर्स रिकवरी) सेंटर बनाए जाएंगे। यहां पर ठोस, तरल, सूखे कचरे को अलग किया जाएगा। इसके लिए यहां पर मशीनें भी लगेंगी। इसके साथ ही कूड़े को डिस्पोज करने का भी इंतजाम होगा। इस कार्य में सफाई कर्मचारियों के अलावा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

इन कार्यों पर दिया जाएगा जोर

-- हर गली व चौराहे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी

-- जलभराव की समस्या समाधान होगा

-- कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे

-- ई-रिक्शा वाले ठेलों से एकत्र किया जाएका कूड़ा
-- तालाबों का सुंदरीकरण होगा

-- गांवों में सड़कों की मरम्मत होगी

-- कच्ची सड़कों को पक्का बनाया जाएगा

-- स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान
-- नालों और नालियों पर सिल्ट कैचर भी लगाए जाएंग
---------
वर्जन:-
400 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। इनमें स्वच्छता को लेकर कई काम होंगे। इसको लेकर शासन की ओर से जल्द बजट जारी होगा। पहले चिह्नित हुईं 53 ग्राम पंचायतों में 25 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है।----आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed