फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   570 examiners absent at five centres, evaluation getting affected

Saharanpur News: पांच केंद्रों पर 570 परीक्षक गैरहाजिर, प्रभावित हो रहा मूल्यांकन

Wed, 20 Mar 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
570 examiners absent at five centres, evaluation getting affected
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। चार दिन से लगातार 25 फीसदी से अधिक परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं, जिसकी वजह से मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। बार बार कहने के बाद भी गैरहाजिर चल रहे परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित परीक्षकों की सूची कार्रवाई के लिए निदेशालय को भेजी है।
विज्ञापन

मूल्यांकन 16 मार्च से चल रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा। इन 17 दिन में सवा चार लाख से अधिक कॉपियां जांची जानी हैं, जिनके लिए 2,059 परीक्षक लगाए गए हैं, लेकिन चार दिन से लगातार बड़ी संख्या में परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं। जिसकी वजह से मूल्यांकन अपेक्षा के अनुरूप गति नहीं पकड़ पा रहा है। चौथे दिन मंगलवार को भी 2,059 परीक्षकों में से 1,489 परीक्षक ही केंद्रों पर उपस्थित रहे, जबकि 570 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मूल्यांकन महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है, जिसके बारे में शिक्षक भी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में परीक्षकों का गैरहाजिर रहना ठीक नहीं है। लगातार गैरहाजिर चल रहे परीक्षकों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को 57,058 कॉपियां जांची गई
मंगलवार को पांचों केंद्रों पर दसवीं और 12वीं की कुल 57,058 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। जेवी जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को 12वीं की 10,727, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की 10,114 कॉपियां जांची गई। एसडी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दसवीं की 15,245, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में दसवीं की 11,386 और एसएएम इंटर कॉलेज में दसवीं की 9,586 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। पांचों केंद्रों पर चार दिन में कुल 1,68,429 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। उधर, सभी केंद्रों पर मंगलवार का मूल्यांकन शुरू करने से पहले मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी की गोली का शिकार हुए शिक्षक को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed