फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   56 roadways buses will not be seen on the roads

Saharanpur News: सड़कों पर दिखाई नहीं देंगी रोडवेज की 56 बसें

Tue, 21 May 2024 04:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
56 roadways buses will not be seen on the roads
सहारनपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रीजन के चार डिपो में संचालित 56 बसें बेड़े से बाहर की जाएंगी। यह बसें मानक दूरी से अधिक चल चुकी हैं। निगम ने इन्हें नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा 34 बसें सहारनपुर-छुटमलपुर डिपो की हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। अब डिपो में बीएस-6 बसों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दिनों परिवहन निगम मुख्यालय ने नीलाम होने वाली बसों की सूचना मांगी थी। जिस पर निगम ने सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली डिपो की 56 बसों की सूचना भेजी थी। यह बसें अप्रैल में ही मानक पूरा कर चुकी थीं।
विज्ञापन

नियम है कि बस 11 लाख किलोमीटर चल जाए या फिर दस वर्ष का समय पूरा हो जाए तो वह नीलामी की श्रेणी आ जाती है। जिले में 56 बसें 11 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। इससे साफ है डिपो में जल्द ही बसों की कमी होने वाली है, जिसके बाद यात्रियों की कई रूटों पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पुरानी बसें को बेड़े से बाहर होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए बीएस-6 बसें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- किस डिपो की कितनी बसें
सहारनपुर डिपो - 13
छुटमलपुर डिपो - 21
मुजफ्फरनगर डिपो - 17
खतौली डिपो - 05
--------
वर्जन
मानक दूरी से अधिक चल चुकी रोडवेज बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है। निगम मुख्यालय ने नीलाम होने वाली बसों की जानकारी मांगी थी, जिस पर हमने 56 बसों की सूची बनाकर भेजी थी। जल्द ही बसें नीलाम हो जाएंगी।

- अक्षय कुमार, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
----------
रोशन गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed