फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   55 villages will be taught lessons in cleanliness

55 गांवों में पढ़ाया जाएगा स्वच्छता का पाठ

Thu, 16 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
55 villages will be taught lessons in cleanliness
सफाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर  जिले के 20 गांवों को स्वच्छता का पाठ सिखाने के बाद अब जिले के 55 गांवों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। 18 जून को लखनऊ से टीम सहारनपुर पहुंचेगी और यहां के अधिकारियों, अध्यापकों और वालंटियर्स को प्रशिक्षित करेगी। उसके बाद गांवों में टीम तैयार कराई जाएंगी।
विज्ञापन


जिले के 20 गांवों में खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चलाया गया। जिनमें से अब तक 8 गांवों को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। लेकिन अब बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस बार 55 गांवों को एक साथ स्वच्छ करने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। हर माह नए 55 गांव स्वच्छता के लिए टारगेट पर लिए जाएंगे।
इसकी शुरुआत 18 जून से की जा रही है।

18 जून को लखनऊ से टीम आ रही है, जो जिले के अधिकारियों, अध्यापकों, गांवों से लिए  गए वालंटियर्स को प्रशिक्षित करेगी। प्रत्येक ब्लॉक से 5 गांव लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि एक माह के लिए सभी 55 गांवों में 5-5 लोगों की टीम लगाई जाएगी। सिर्फ एक माह के लिए की टीम कार्य करेगी।

इस दौरान गांव के लोगों की टीम तैयार कर ली जाएगी जो इस अभियान को तीन माह तक लगातार चलाएगी और इस दौरान मोहल्ले की टीमें बना दी जाएंगी। अगले माह अगले 55 गांवों को लिया जाएगा और इस वर्ष अधिक से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed