फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   55 thousand farmers of the district will get benefit

Saharanpur News: जिले के 55 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

Thu, 23 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
55 thousand farmers of the district will get benefit
किसान प्रदीप कुमार
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसानों को एक बड़ी राहत दी गई है। निजी नलकूप बिलों की 50 फीसदी छूट को बढ़ाकर 100 फीसदी किया है। इस छूट का जनपद के 55 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इन किसानों का बिल निशुल्क होगा।
विज्ञापन

जनपद में निजी नलकूप के 55,662 उपभोक्ता हैं, जिनसे हर महीने 12 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व विद्युत निगम को आता है। पिछले साल निजी नलकूप उपभोक्ताओं का बिल 50 फीसदी माफ किया था। बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इस बजट में निजी नलकूप उपभोक्ताओं को 100 फीसदी छूट का प्रावधान कर राहत देने का काम किया है। इसका जनपद के 55 हजार 662 निजी नलकूप उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। निजी नलकूप किसानों को नए आदेश के बाद बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय को किसानों ने सही बनाया है। किसानों ने कहा, सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। इससे किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

क्या बोले किसान
भारतीय किसान यूनियन पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बजट में निजी नलकूप पर बिजली निशुल्क प्रदान करने का निर्णय स्वागत योग्य है। सरकार को गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के बाद ब्याज सहित मिले और कृषि यंत्रों पर अधिक सब्सिडी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर गांव के प्रगतिशील किसान नाथीराम का कहना है कि सरकार ने किसानों के हितों के दृष्टिगत खेतों की बिजली मुफ्त करके राहत प्रदान करने वाला कार्य किया है। किसानों के हित की अन्य घोषणाएं भी करनी चाहिए थी।

महंगी के किसान सरदार राजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि सरकार के इस कदम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकेगी।
मोहम्मदपुर गुर्जर किसान प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार की घोषणा से खेती में लागत मूल्यों को कम करने में मदद मिलेगी। किसानों को महंगे बिजली बिलों से छुटकारा मिल गया है, वहीं खेती में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

किसान प्रदीप कुमार

किसान प्रदीप कुमार

किसान प्रदीप कुमार

किसान प्रदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed