फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ‘एक के बदले दस मारो, घर में घुसकर मारो’

‘एक के बदले दस मारो, घर में घुसकर मारो’

Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
‘एक के बदले दस मारो, घर में घुसकर मारो’
‘एक के बदले दस मारो, घर में घुसकर मारो’
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलवामा की आतंकी घटना को लेकर लोगों का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी छात्र संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर रोष जताया। वहीं, शिक्षण संस्थाओं ने पैदल मार्च किया और रैली निकालने के साथ ही पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र छात्राओं ने दिल्ली रोड स्थित संस्थान से हसनपुर चुंगी होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा तक जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। उन्होंने नारा लगाया कि मोदी जी देश तुम्हारे साथ है, बदला लो बदला लो। एक के बदले दस मारो और घर में घुसकर मारो। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा, पलक राणा, डॉक्टर सौम्या कर्णवाल, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर सागर, आरती शर्मा, दीपिका वर्मा, रूबी, मनीष शुक्ला, शाल्वी वर्मा, मीनाक्षी, आशीष चौधरी, हिमांशु, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डॉक्टर आंबेडकर स्टूडेंट यूनियन पदाधिकारियों ने सोमवार को महाराज सिंह कॉलेज के गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर रोष जताया। सागर गौतम ने कहा कि पुलवामा की घटना हमारे जवानों नहीं, बल्कि देश पर हमला है। सरकार को कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान और आतंकवादियों की इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में गौतम, पुष्कर, वंश धीमान, कुनाल, पाटन, रजत बौद्ध, विश्वप्रताप सिंह, अभिषेक, गौरव, अर्पित, प्रवेश, नमन, अश्वनी, निगम आदि मौजूद रहे। महाराज सिंह कॉलज के छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पाकिस्तान और जैश ए मोहम्मद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक रैली निकाली गई, जिसमें शामिल छात्रों ने आतंकवादियों के सफाए की मांग केंद्र सरकार से की। रैली में शुभम गोयल, सरफराज, शुभम कपिल, अभिषेक शर्मा, विभोर शर्मा, पारस त्यागी, आदित्य, अवध सैनी, वजाहत शरीफ, इर्तजा, नीतिश आदि शामिल रहे। उधर, जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर की शुरूआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस मौके पर उषा सिंह, डॉ. पूजा यादव, इंदू सैनी, श्रुति, हर्षिता, मृत्युंजय, आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed