फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चित्रकला में आशु, नमरा और हमजा ने मारी बाजी

चित्रकला में आशु, नमरा और हमजा ने मारी बाजी

Sat, 17 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला में आशु, नमरा और हमजा ने मारी बाजी
चित्रकला में आशु, नमरा और हमजा ने मारी बाजी
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। डा. राजेंद्र प्रसाद स्मारक शिक्षा समिति और नव जनोदय इंटर कालेज द्वारा स्वच्छता ही सेवा और पर्यावरण सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कु. आशु धीमान, कु. नमरा और कु. हमजा ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता का परचम लहराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन अकबर कुरैशी, मजहर अली खान, बाल कृष्ण शर्मा तथा आमिर खान एड. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि चित्रकला विचार अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसमें अरविंद प्रकाशन के रिजनल मैनेजर मजहर अली खान ने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और उस मुकाम को हासिल करना चाहिए, जिसकी चाहत उनके मन में है।
विज्ञापन

चित्रकला के सीनियर वर्ग में नव जनोदय इंटर कालेज की आशु धीमान ने प्रथम, यमुना खादर इंटर कालेज के रविंद्र कुमार ने द्वितीय, न्यू कैंब्रिज स्कूल के शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में न्यू कैंब्रिज स्कूल की कु. नमरा ने प्रथम, डा. राजेंद्र प्रसाद जूनियर हाई स्कूल की मिस्बा ने द्वितीय और महर्षि दयानंद स्कूल उग्गरपुर की शाकिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में गुलशन पब्लिक स्कूल की कु. हमजा ने प्रथम, राहत पब्लिक स्कूल पठेड की शोबी ने द्वितीय, डा. राजेंद्र प्रसाद स्कूल की जैनब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहारनपुर के शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता आमिर खान एडवोकेट को जन चिंतक सम्मान की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, रविंद्र गुप्ता, नरेंद्र कांबोज, संजय कुमार, इंतजार बेग, पद्म कुमार, सुनील सैनी, मनोज सैनी, अनिल कुमार, वहीदा रहमान, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, प्रवेश कुमार, शिवकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed