{"_id":"5be9ce29bdec22699b14a11f","slug":"51542049321-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष में ही क्षतिग्रस्त होने लगा करोड़ों की लागत से बना हिंडन का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष में ही क्षतिग्रस्त होने लगा करोड़ों की लागत से बना हिंडन का पुल
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। तीन वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बने हिंडन नदी का पुल जर्जर होने लगा है। पुल पर गड्ढों के साथ ही लिंटर के सरिये भी दिखाई देने लगे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र विभाग से पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
वर्ष 2016 में क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित हिंडन नदी पर बनाया गया पुल विभाग की अनदेखी के चलते जर्जर हालत में पहुंचने के कगार पर है। इस पुल के लिंटर में गहरे गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। इससे पुल के लिंटर के सरिये भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 2016 में देवबंद नानौता रोड पर मार्ग संख्या 2 डब्ल्यू के हिंडन नदी पर पुल बनवाया गया था। इसकी लंबाई 118.00 मीटर है तथा यह 4.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। पुल का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 20 दिसंबर 2016 को किया गया था। ग्रामीण पप्पू उर्फ श्यामसिंह, रणबीरसिंह, मोतीराम, जनक सिंह, सुरेंद्र राणा आदि का कहना है कि नदी पर विभाग द्वारा बनाया गया यह पुल तीन वर्ष भी नहीं चल पाया है और यह जर्जर होने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने पुल के गड्ढों को शीघ्र नही बंद कराया तो किसी दिन कोई भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने गन्ने के सीजन को देखते हुए शीघ्र पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
उधर इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि हिंडन नदी पर बनाया गया यह पुल अभी विभाग के ठेकेदार की देखरेख में है। उन्हें सूचित कर शीघ्र ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी।