{"_id":"5b77164b42c792464109c9d2","slug":"51534531147-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए झमाझम बारिश राहत बनकर बरसी। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। साथ ही शहर की अनेक सड़कें और गलियां जलमग्न होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि कुछ इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई।
बृहस्पतिवार की शाम और रात उमस भरी रही। शुक्रवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ और खिली धूप रही। मगर पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक से बादलों ने दस्तक दी और साढ़े 11 बजे शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश में भीगे। दिल्ली रोड क्षेत्र में करीब 25 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। हसनपुर, अहमद बाग, नवीन नगर, ओजपुरा और आवास विकास की अनेक गलियों में भारी जलभराव से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। मगर बारिश की वजह से मौसम खुशमिजाज हो गया। हालांकि बेहट रोड और चिलकाना रोड क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी ही हुई। करीब साढ़े 12 बजे बादल छंटना शुरू हो गए। शाम के समय फिर से कुछ देर के लिए धूप निकल आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।