{"_id":"5b71d3ab42c792346b35bda4","slug":"51534186411-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से 30 गांवों की फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से 30 गांवों की फसलें बर्बाद
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से 30 गांवों की फसलें बर्बाद
देवबंद (सहारनपुर)। भारी बारिश ने देवबंद क्षेत्र के लगभग 30 गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कई फीट पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पानी का जलस्तर कम होने की बजाय और बढ़ रहा है। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान क्षेत्र के बचीटी, फलौदा रहमतपुर, नन्हेडा टिपटान, बीरपुर, पाहुपुर, जगदेई, कौरवा, डांकोवाली, मुंकदपुर, शिवपुर गांवों में हुआ है। खेतों में कई कई फीट पानी भरने से गन्ना, ज्वार समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई।
इतना ही नहीं, कई गांव में भी पानी भरने से लोगों में दहशत है। बचीटी के स्कूल में पानी भरने से स्कूल स्टॉफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों और स्टॉफ को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला। वहीं, बरसाती पानी से बचीटी-झबरेडा मार्ग, बचीटी भाटौल मार्ग, नन्हेडा-बीरपुर मार्ग बाधित हो गए। जिससे क्षेत्र के लोगों को दूर के रास्ते से होते हुए बाहर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो उत्तराखंड क्षेत्र में हुई भारी बारिश से गुजरने वाले नाले में अधिक पानी आ गया है। इससे भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, बारिश से कई जगह कच्चे मकानों के गिरने की भी सूचना मिली है।
उधर, तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश से जहां-जहां भी नुकसान हुआ है उसका राजस्व विभाग की टीम भेजकर आंकलन कराया जाएगा। किसानों की फसलों का भी सर्वे कराएंगे। नुकसान का सही आंकलन होने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।