फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने किया महिला संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया महिला संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण

Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया महिला संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया महिला संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस, मानव मंदिर और नवीन नगर स्थित मिशनरी ऑर चैरिटी के परिसरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह की सभी संस्थाओं के परिसर में सीसीटीवी कैमरे और बायो मैट्रिक मशीन लगी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने संस्थाओं में रह रहे महिलाओं, पुरुष व बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का हाल जाना। उन्होंने बच्चों का पठन-पाठन, कंप्यूटर की जानकारी, खाने की व्यवस्था, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र, अल्प आवास गृह, मनोरंजन के साधन आदि को भी देखा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े जितने भी कार्यक्रम है, उन्हें संस्था में प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाए। क्योंकि यहां रह रही महिलाएं एवं बच्चे विपरीत और संकटग्रस्त पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दुर्भाग्यपूर्ण जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने संस्था की संवासिनियों द्वारा निर्मित मसाले, अचार व अन्य सामग्री देखी। इसके बाद उन्होंने मानव मंदिर जाकर वृद्ध महिलाओं और पुरुषों से मिलकर उनके हालात की जानकारी ली। मानव मंदिर में कुल 68 महिला और पुरुष मिले। मिशनरी ऑफ चैरिटी में डीएम ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 41 व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने मानव मंदिर और मिशनरी ऑफ चैरिटी में सीसीटीवी कैमरे एवं बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि संस्थाओं में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता सोनकर, विभा बख्शी, हुमा प्रवीन, नीरज ग्रोवर, बिमलेश तरार, संगीता अग्रवाल, पंकज उपाध्याय, राजबाला, दीपक सूरी, सुमित सेबिया, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed