{"_id":"5b5b6c794f1c1bac7d8b5098","slug":"51532718201-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने गांवों को चकाचौंध करने का बीड़ा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने गांवों को चकाचौंध करने का बीड़ा उठाया
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। शासन के आदेश पर 1 अगस्त से गांव में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर ग्राम प्रधानों, सचिवों, सफाईकर्मियों और चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए।
एडीएम (ई) सतीश चंद दुबे ने बताया कि पहली अगस्त से आरंभ होने वाला स्वच्छता अभियान 31 अगस्त तक पूरे जनपद में चलेगा। जिसके अंतर्गत गांवों में जन जागरण रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए अभियान में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देश दिए गए कि वह अपनी ग्राम पंचायत में कहीं पर भी नालियों में पानी एकत्र न होने दें। लगातार नालियों की सफाई कराई जाए। साथ ही उनमें कीटनाशक दवा का छिड़काव करें ताकि मच्छर न पनपे। इस अभियान में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं का भी सहयोग लिया जाए। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि देवबंद तहसील में शनिवार से ही अभियान की शुरूआत कर दी जाएगी। प्रत्येक गांव में दो-दो डस्टबीन रखे जाएंगे ताकि सड़कों पर कूड़ा न फैले। साथ ही गांव के बाहर बडे़-बडे़ गड्ढे खुदवाएं जाएंगे ताकि डस्टबीन में एकत्र होने वाले कूड़ा करकट को उनमें डंप किया जाए सके। शासन की तरफ से नागल व देवबंद का प्रभारी एडीएम (ई) सतीश चंद दुबे तथा जोनल अधिकारी एसडीएम रामविलास यादव को बनाया गया है। एसडीएम ने बताया कि एक माह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में रोजाना गांवों जाकर सफाई की समीक्षा भी की जाएगी। यदि कोई लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में कार्यवाहक बीडीओ दुष्यंत कुमार, एबीएसए डा. प्रभात कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह के अलावा ब्लाक के ग्राम प्रधान, सचिव, सफाईकर्मी व चिकित्सक मौजूद रहे।