फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज

दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज

Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज
दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

सहारनपुर। शनिवार को मौसम दिन भर मिजाज बदलता रहा। गर्मी से जूझ रहे लोगों ने बारिश से बचने की बजाय भीगना मुनासिब समझा। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। उधर, बारिश की वजह से शहर की अनेक कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बन गई, जिसकी वजह से नगरवासियों को परेशानी हुई।

शनिवार की सुबह खिली धूप लेकर आई, मगर दस बजे पुराने शहर में अचानक से बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई। अचानक से आई इस बारिश ने लोगों को सड़क पर ही भिगो दिया। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश से बचकन भागने की बजाय भीगना ठीक समझा। स्कूली बच्चे भी बारिश में मस्ती करते हुए घर पहुंचे। बारिश की वजह से शहर की अनेक सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जिनकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। दोपहर दो बजे के बाद बादल फिर से छट गए और धूप निकल आई। शाम सात बजे के बाद आसमान को फिर से बादलों ने घेर लिया। यानी मौसम दिन भर बदलता रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed