फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक की टक्कर से छापामार टीम का सदस्य घायल

बाइक की टक्कर से छापामार टीम का सदस्य घायल

Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से छापामार टीम का सदस्य घायल
बाइक की टक्कर से छापामार टीम का सदस्य घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। नशीली दवाओं की छापामारी करने पहुंची टीम में शामिल एक पलिसकर्मी मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को पंजाब पुलिस की टीम कुतुबशेर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर थाने की ओर लौट रही थी। उसी समय टीम में शामिल सदस्य गुरप्रीत सिंह (28) कुतुबशेर चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय तेज गति से आती बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुरप्रीत गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हैड कांस्टेबल हरजीत सिंह ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही अलग-अलग जगह छापामारी कर रहे टीम के अन्य सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह के सिर, कमर और पैरों में चोटें आई है। जबकि घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed