{"_id":"5aca6c114f1c1b596b8b4792","slug":"51523215377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी ऋषिपाल रविवार की सुबह बाइक से देवबंद सब्जी मंडी से सब्जी लेकर जा रहा था। जब वह भायला गांव के समीप स्थित नागदेवता मंदिर के निकट पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। देवबंद कोतवाली में मृतक ऋषिपाल के भतीजे संदीप ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।