{"_id":"5ac3cde74f1c1bc1618b5591","slug":"51522781671-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही विवाह में फिजूलखर्ची बंद करे क्षत्रिय समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही विवाह में फिजूलखर्ची बंद करे क्षत्रिय समाज
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा की बैठक में शादी विवाह के मौके पर की जा रही फिजूलखर्ची को बंद करने के साथ ही नशाखोरी पर रोक और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।
बसंत राणा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि ज्यादा बाराती, डीजे, हर्ष फायरिंग, दहेज और मृत्यु भोज का प्रचलन पूरी तरह बंद होना चाहिए। इन कुरीतियों के उन्मूलन के लिए युवा वर्ग आगे आए। प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर और महामंत्री दुष्यंत एडवोकेट ने कहा कि समाज के लोग अपनी बेटियों को उच्च तकनीकी शिक्षा दिलाने का काम करें। ताकि बेटियां इंजीनियर और डाक्टर बन सकें। बैठक में जसबीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा देवराज सिंह पुंडीर, परविंद्र राणा, सुबोध राणा, रिषीपाल राणा, कुशलपाल राणा, मोहन राणा, अशोक राणा, योगेंद्र राणा, प्रदीप चौहान और मोतीराम चौहान आदि मौजूद रहे।