{"_id":"5a5ba5ca4f1c1b84268b46dc","slug":"51515955658-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व 18-05-23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व 18-05-23
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। भंडारे आयोजित कर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दान करने के साथ नदियों में डुबकी भी लगाई।
महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायपुरी मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम और साईंधाम मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, धोबीघाट के मां काली मंदिर में विशेष हवन पूजन किया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। आवास विकास के हरि मंदिर में श्री हरि मंदिर धर्म समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया रहे। रेणू राय अग्रवाल, विनय राय, लाल बहादुर माहेश्वरी, हरीश चावला, राजेंद्र अरोड़ा, विक्रम सैनी, डा. हरिओम गुप्ता, सुमित मलिक ने महापौर का स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को गर्म कपड़े, तिल से बनी रेवड़ी और फल बांटे गए। वासोराम शर्मा, सुभाष कुमार, ओपी अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, पंडित तिलक राणा पराशर, वरूण, राजेंद्र, संदीप प्रधान मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर माहेश्वरी ने की। वहीं, लोगों ने मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनाहर में स्नान करने के साथ दीपदान किया।
उधर, दिशा भारती महाविद्यालय के प्रांगण में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज नागल के प्रधानाचार्य शिव कुमार वर्मा शामिल हुए। युवा भारती संगठन संस्थापक यशपाल भाटिया ने सभी को समाज कल्याण के कार्य करने की प्रेरणा दी। मोनिका ने अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, ज्योति, उलफत, ऋचा, प्रीति, दिनेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।