{"_id":"59b991884f1c1b1d688b464e","slug":"51505333640-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन
सहारनपुर। किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बुधवार को सपा विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एवं किसान एकत्रित होकर घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जिले में विद्युत निगम द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम अपनी हठधर्मिता छोड़ दे, ऐसा नहीं किया तो निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के निजी नलकूप के ऊर्जीकरण का कार्य एवं बकाया संयोजन काटकर प्राथमिकी दर्ज कराने का कार्य बिना किसानों को बताए एकतरफा किया जा रहा है। जिससे किसान अत्यधिक परेशान एवं तनावग्रस्त हैं। किसानों ने रोष व्याप्त है।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सदेश गुर्जर, अशोक शर्मा, संजय चौधरी ने कहा कि किसानों को छूट का लाभ दिया जाए, किसानों के पीटीडब्लू के कनेक्शनों का सामान जो स्टोर से उठाया गया है, उसका भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उठाए गए सामान से शेष बचा सामान को ठेकेदारों द्वारा गायब कर दिया गया है, उसकी जांच कराकर सामान स्टोर पर वापस कराया जाए। फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए किसानों का आर्थिक शोषण की व्यवस्था बंद की जाए। उन्होंने एक ठेकेदार की शिकायत की थी, जिसकी जांच में फर्जी तरीके से 80 लाख रुपये का भुगतान मरम्मत के नाम पर किए जाने का मामला सामने आया। उन्होंने गड़बड़ी के आरोपी ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, चौधरी राजपाल सिंह, अजय शाह, महीपाल सिंह, गुलाब सिंह, नवाब गुर्जर, नागेंद्र राणा, शमशेर अली, भंवर सिंह प्रधान, नदीम कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राइवेट मीटर रीडर पर बिजली चोरी कराने का आरोप
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के रेंच का पुल निवासी फैजान मलिक ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में एक प्राइवेट मीटर रीडर अवैध वसूली कर रहा है और बिजली की चोरी करा रहा है। वह विद्युत निगम में कई वर्षों से तैनात है। क्षेत्र में लगभग 50 मीटर ऐसे लगे हुए हैं जो लगभग 40 साल पुराने हैं और खराब हैं। जो बदले जाने चाहिए थे। लेकिन सेटिंग के चलते मीटरों को नहीं बदला गया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।