{"_id":"59b991814f1c1b23688b46e9","slug":"51505333633-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए ने सील की 15 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए ने सील की 15 दुकानें
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीए ने सील की 15 दुकानें
सहारनपुर। शहर में अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को थाना मंडी क्षेत्र के रानी बाजार क्षेत्र में बिना मानचित्र पास कराए बनाई गई 15 दुकानों को सील किया।
विकास प्राधिकरण को रानी बाजार क्षेत्र में 15 दुकानें अवैध रूप से बनाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्राधिकरण ने दुकानों का निर्माण कराने वाले संचित नाम के व्यक्ति को मानचित्र पास कराने के लिए नोटिस जारी किया था, मगर नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को पुलिस को साथ लेकर दुकानों को सील करा दिया। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यदि दुकान स्वामी मानचित्र पास नहीं कराता है तो या तो दुकानों को हमेशा के लिए सील कर दिया जाएगा या फिर ध्वस्त कराया जाएगा। हैरत की बात यह है कि प्राधिकरण की कार्रवाइयों के बाद भी लोग अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से कालोनियां काटने से बाज नहीं आ रहे हैं।