फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्षमावाणी पर्व पर करनी चाहिए क्षमा याचना

क्षमावाणी पर्व पर करनी चाहिए क्षमा याचना

Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्षमावाणी पर्व पर करनी चाहिए क्षमा याचना
क्षमावाणी पर्व की महत्ता बताई
विज्ञापन


सहारनपुर। श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ द्वारा क्षमावाणी महापर्व पर मोहल्ला कायस्थान स्थित जैन अतिथि भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। संतोष जैन एवं अंशुल जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक चंद्रकुमार जैन एवं अध्यक्ष राजेश जैन ने इस पर्व की महत्ता बताई। अध्यक्ष राजेश जैन को शासन से सम्मान मिलने पर पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी महापर्व पर हम लोगों को एक-दूसरे से जाने-अनजाने में की गई गलतियों की माफी मांगने का अवसर देता है। ऊषा जैन ने कार्यक्रम में आयोजित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री अमित जैन, विपिन जैन, विजय लक्ष्मी, पायल जैन, सरिता जैन, संजीव जैन, वैभव जैन, अवनीश जैन, चक्रेश जैन, दिनेश जैन, श्रीयांश जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, नवनीत, रजत, अमित, मनीष, सुरभित, अभिषेक, सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

--
सय्यद रहमत अली शाह के दरबार में चढ़ाई चादर
सहारनपुर। हर वर्ष की तरह सैयद रहमत अली शाह के दरबार में भक्तों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। सोमवार को जैन बाग गोल कोठी स्थित दरबार में अमित मदान एवं जाह्नवी मदान ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। बाबा श्याम लाल अनेजा ने कहा कि स्वर्गीय बाबा जोगिंद्र सिंह के आशीर्वाद से यहां वर्ष में दो बार भंडारा आयोजित किया जाता है। सच्चे मन से जो मुराद लेकर यहां आता है। उसकी हर मुराद पूरी होती है। इस दौरान रीमा दुग्गल, नीरज अनेजा, श्रीकृष्ण अनेजा, प्रद्युमभन, अनुराधा मलिक, मोनू, अमित मदान, इंद्रजीत, प्रणव लूथरा, अनिल कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed