फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कलश यात्रा निकाली

कलश यात्रा निकाली

Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकाली
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली मंगल कलश यात्रा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले शनिवार को श्रीमद्भागवत के साथ मंगलकलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

शाम के वक्त कथा के प्रथम सत्र की शुरुआत विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंडल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत एवं मंगलकलश यात्रा की शुरुआत श्री महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर से हुई। यात्रा में सबसे आगे धार्मिक भजनों के साथ वातावरण को मंगलमय बनाते चल रहे थे। उनके पीछे सार्थक गोयल, कश्यप कुमार फौजी, बसंत शर्मा, संदीप तायल आदि श्रीमद्भागवत को सिर पर धारण किए चल रहे थे। उसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण करके रामधुन गातीं चल रही थी। यात्रा में फूलमालाओं से सजे रथ में कथाव्यास साध्वी भूमिका दीदी और आचार्य आदित्यानंद सुशोभित थे। कुसुम भारती, भावना सैन, मोनिक रावत, कमला नामदेव, मनीषी तायल, रंजू नामदेव, राकेश गोयल, अखिल गर्ग, विवेक सरदाना, गणपत राय, विनोद भारती, नवीन पांचाल, राकेश बंसल, मन्नू सुनार, अतुल मित्तल, सुमित गर्ग, सचिन गर्ग, शुभम गर्ग, आदेश नामदेव, पीयूष गोयल, चौ.राजकुमार, श्रवण शर्मा, अरविंद कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed