फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   51200 dose of Kovishield vaccine will arrive in the district today

जिले में आज आएंगी कोविशील्ड वैक्सीन की 51200 डोज

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
51200 dose of Kovishield vaccine will arrive in the district today
सहारनपुर। जिले में आज कोविशील्ड वैक्सीन की 51200 डोज आएंगी। जिनका इस्तेमाल सोमवार से होने वाले टीकाकरण में किया जाएगा। इतनी संख्या में डोज से करीब 15 दिन तक लगातार टीकाकरण चल सकेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक जितनी भी वैक्सीन की मांग की गई है सहारनपुर को मिली हैं। उन्होंने बताया कि 51200 डोज शनिवार की देर रात या फिर रविवार की सुबह तक सहारनपुर पहुंच जाएंगी। इनमें 35 हजार डोज 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए तथा 16200 डोज 45 और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए होंगी। इसके अलावा दस से 15 मई तक चले टीकाकरण अभियान में भी डोज बची हैं, जिनको केंद्रों से वापस मंगाया गया है। सभी डोज को इकट्ठा कर सोमवार से चलने वाले टीकाकरण के लिए केंद्रों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

4039 लोगों ने पहली और 599 ने दूसरी डोज ली
सहारनपुर। दस मई से चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण के छठे दिन जिले भर में कुल 43 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 4039 लोगों ने पहली तथा 599 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शनिवार को शहरी क्षेत्र में दस, बलियाखेड़ी, नानौता, नकुड़, नागल, देवबंद और मुजफ्फराबाद में तीन-तीन, गंगोह, रामपुर मनिहारान और साढौली कदीम में दो-दो तथा पुवांरका में चार और सरसावा में पांच बूथ बनाए गए थे। छठे दिन 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह नजर आया। तभी एक दिन में 4039 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। उधर, दूसरी डोज के लिए कोई लक्ष्य नहीं था, मगर केंद्रों पर पहुंचे सभी 599 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 16 मई को रविवार होने की वजह से टीकाकरण नहीं होगा, मगर सोमवार को टीकाकरण होगा, जिसका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed