फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   502 crore due on sugar mills towards the end of crushing season

Saharanpur News: पेराई सत्र समाप्ति की ओर, चीनी मिलों पर बकाया 502 करोड़

Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
502 crore due on sugar mills towards the end of crushing season
सहारनपुर। शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। जनपद में गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है और अन्य मिलों का पेराई सत्र भी समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद जिले की देवबंद को छोड़कर अन्य पांच चीनी मिलों पर किसानों के करीब 502.78 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं।
विज्ञापन


जनपद की छह चीनी मिलों में से देवबंद को छोड़कर अन्य पांच मिलें समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान करने में कोताही बरत रहीं हैं। गन्ना क्रय अधिनियम के तहत मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान करने का नियम है। इसके बाद भुगतान पर 15 प्रतिशत की दर से बकाया पर ब्याज देने का प्रावधान है। इसके बावजूद किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य भुगतान हो रहा है और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज ही दिया जा रहा है। जिले में सबसे अधिक बकाया गांगनौली चीनी मिल पर है। गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिल अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी हैं। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट है।
विज्ञापन


जनपद में देवबंद के अलावा बाकी सभी पांचों चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया है। सबसे अधिक 301.52 करोड़ रुपये बकाया गांगनौली चीनी मिल पर हैं। चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में तेजी करने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान करने में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई की जाएगी। -- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया गन्ना मूल्य करोड़ रुपये में

मिल बकाया

गांगनौली 301.52

शेरमऊ 41.80

गागलहेड़ी 66.2

नानौता 68.03

सरसावा 45.34
नोटः गन्ना विभाग के 18 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed