{"_id":"621bbbfd2869a026247e60f1","slug":"5-832-infected-in-january-and-297-in-february-saharanpur-news-mrt5786104161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में 5,832 और फरवरी में मिले 297 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में 5,832 और फरवरी में मिले 297 संक्रमित
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर को लगभग समाप्त हुआ माना जा रहा है। बता दें कि ठीक एक माह पहले अकेले जनवरी माह में यानी 31 दिन में 5,832 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि फरवरी माह के 27 दिन में मिले संक्रमितों की संख्या केवल 297 है। नतीजा यह है कि लोगों ने मास्क तक लगाना छोड़ दिया है। शायद चिकित्सा विभाग भी मान चुका है कि अब कोरोना नहीं रह गया है। यही वजह है कि अब लोगों को सावधानी बरतने के लिए नहीं कहा जा रहा है।
जनपद में कोरोना की तीसरी लहर 24 नवंबर 2021 को शुरू हुई। इस दिन देवबंद के एक गांव में गर्भवती महिला और उसका डेढ़ वर्ष का बेटा संक्रमित मिले थे। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 तक केवल 27 मरीज सामने आए। लेकिन जनवरी माह में कोरोना संक्रमण जिस गति के साथ बढ़ा वह डराने वाला था। जनवरी माह में बीते वर्ष 2021 के जनवरी माह की तुलना में छह से सात गुणा अधिक मरीज मिले। महीने के 31 दिन में कुल 5,832 कोरोना के मरीज सामने आए, लेकिन उसके बाद कोरोना फिर से कमजोर पड़ा है। फरवरी माह के 17 दिन में अभी तक 297 मरीज मिले हैं। इस प्रकार तीसरी लहर में जिले में अभी तक कुल 6,154 मरीज मिले हैं।
6,129 ने दी कोरोना को मात
कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 6,154 मरीज मिले हैं। इनमें से एक संक्रमित गर्भवती की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई थी। चूंकि वर्तमान में 24 सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में 6,129 मरीज तीसरी लहर में ठीक हुए हैं। उधर, जनपद में रविवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच ही मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 24 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
शासन, प्रशासन और चिकित्सा विभाग के प्रयास तथा लोगों की सूझबूझ की वजह से कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ा है। यही वजह है कि जनवरी माह की तुलना में फरवरी में संक्रमण बेहद कम फैला है। सभी से अपील है कि अभी लापरवाही ना बरतें। यदि किसी को कोरोना संक्रमण का शक है तो वह तुरंत जांच कराए।
- शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी