{"_id":"692f37840189659dda035f44","slug":"454-people-from-17-villages-got-tested-three-cancer-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164156-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 17 गांवों के 454 लोगों ने कराई जांच, कैंसर के तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 17 गांवों के 454 लोगों ने कराई जांच, कैंसर के तीन मरीज मिले
Wed, 03 Dec 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
गांव घानाखंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे स्वास्थ्य शि
- फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्रशिक्षु।
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घानाखंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया, जिसमें 17 गांवों के 454 लोगों ने पहुंचकर जांच कराई। जांच के दौरान कैंसर के तीन मरीज मिले। पीने के पानी और मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
शिविर में एनसीडी, संक्रामक रोग, आयुष्मान, नेत्र जांच, हेपेटाइटिस, एचआईवी, मलेरिया, डेंगू के अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। काली और ढमोला नदी क्षेत्र के ढमोला, सलेमपुर भूकड़ी, पीकी, मढ़, गोकलपुर, मुल्ला नगराजपुर, गागलहेड़ी, हरौड़ा, तेलीपुरा, पाली, महेश्वरी, सरकड़ी खुमार, सोना सैयद माजरा, घानाखंडी, रेहड़ी मोहिद्दीनपुर, मालाहेड़ी और माटकी गांव के लोग शिविर में पहुंचे। शिविर में हाईपरटेंशन, शुगर, बुखार 158, खांसी-जुखाम, खुजली 123, चेस्ट 28, डेंटल 12, नाक, कान, गला 23 और 110 मरीजों की आंखों की जांच हुई। एचआईवी 45, एचसीवी 53, हेपेटाइटिस-बी 53, शुगर जांच 63 और 45 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग हुई। मोबाइल मेडिकल यूनिट से 55 मरीजों का एक्सरे भी हुआ। 44 आयुष्मान कार्ड और 59 बच्चों को पोषाहार वितरित किए। कैंसर के तीन मरीज पाए गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया।
स्वास्थ्य व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने 17 गांवों के पीने के पानी और मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, एसीएमओ डॉ. कपिल, सीनियर मलेरिया अधिकारी मनोज कौशिक आदि रहे।