फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4,518 copies of 10th and 12th were checked on the first day

Saharanpur News: पहले दिन जांची गईं दसवीं और 12वीं की 4,518 कॉपियां

Sun, 17 Mar 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
4,518 copies of 10th and 12th were checked on the first day
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। महानगर के पांच केंद्रों पर पहले दिन दसवीं और 12वीं की कुल 4,518 कॉपियां जांची गई। मूल्यांकन 31 मार्च तक चलना है। इन 17 दिन में चार लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जेवी जैन इंटर कॉलेज में 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। यहां पहले दिन 14,16 कॉपियां जांची गई। यहां 364 परीक्षक आवंटित हैं, जिनमें से पहले दिन 274 उपस्थित रहे, जबकि 90 गैरहाजिर रहे। यहां शेष 16 दिन में 91,918 कॉपियां और जांची जानी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज को भी 12वीं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां पहले दिन 1,222 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 347 परीक्षक आवंटित हैं, जिनमें से 193 उपस्थित रहे, जबकि 154 गैरहाजिर। यहां अब 16 दिन में 77,344 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। एसडी इंटर कॉलेज में पहले दिन दसवीं की 660 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

यहां 320 परीक्षकों के सापेक्ष पहले दिन 236 परीक्षक उपस्थित रहे, जबकि 84 गैरहाजिर रहे। यहां शेष 16 दिन में 87,191 कॉपियां जांची जानी हैं। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में पहले दिन दसवीं की 860 कॉपियां जांची गई। यहां 476 परीक्षकों में से पहले दिन 330 उपस्थित रहे, जबकि 146 गैरहाजिर रहे। यहां शेष 16 दिन में 65,257 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। एसएएम इंटर कॉलेज में पहले दिन दसवीं की 360 कॉपियां जांची गई। यहां 454 परीक्षकों में से 316 उपस्थित रहे, जबक 138 गैरहाजिर। यहां शेष 16 दिन में 70,347 कॉपियां जांची जानी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वह सभी केंद्रों पर पहुंचे थे। मूल्यांकन ठीक से शुरू हो गया है। प्रयास यही रहेगा कि गैरहाजिर परीक्षक भी लौट आएं और समय से मूल्यांकन पूर्ण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed