फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4.49 lakh cases settled in National Lok Adalat, Rs. 36 crore earned

Saharanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए 4.49 लाख वाद निस्तारित, 36 करोड़ राशि अर्जित

Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
4.49 lakh cases settled in National Lok Adalat, Rs. 36 crore earned

विज्ञापन

सहारनपुर। शनिवार को दीवानी कचहरी समेत तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.49 लाख वादों को निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 36 करोड़ रुपये की धनराशि अर्जित की गई। जिला जल तरुण सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ एवं सस्ता न्याय प्रदान करना है।


दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला जज तरूण सक्सेना के तीन वादों का निस्तारण हुआ। प्रधान न्यायाधीश परिवाल न्यायालय देवेंद्र सिंह के 146 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर पीठासीन अधिकारी अंबर रावत के 59 वाद निस्तारित किए गए। स्थाई लोक अदालत नरेंद्र कुमार के नौ वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 5456 वाद, सिविल जज सौरभ श्रीवास्तव के 81 वादों का निस्तारण हुआ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 2144, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय पप्पू कुमार सिंह के 1491 वाद निस्तारित हुए। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव के 1065 वाद निस्तारित हुए। अऩ्य न्यायाधिशों की कोर्ट के भी वादों का निस्तारण हुआ। देवबंद कोर्ट में 31 वादों का निस्तारण हुआ। प्रशासन के 432576 और बैंकों के लोन संबंधी 1865 वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए। लोक अदालत में नगर निगम की ओर से पेयजल व्यवस्था कराई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय चौधरी व महासचिव अजय कौशिक समेत बैंक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed