फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4,448 Schools Onboarded on Portal; 738 Vehicles Inspected, Shortcomings Found in 65

Saharanpur News: पोर्टल पर ऑनबोर्ड 4448 स्कूल, 738 वाहनों की जांच, 65 में मिली कमी

Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
4,448 Schools Onboarded on Portal; 738 Vehicles Inspected, Shortcomings Found in 65
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने एक से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और स्कूल वाहनों को ऑनलाइन पंजीकृत (ऑनबोर्ड) किए जाने का अभियान चलाया गया। अब तक 738 वाहनों की जांच हो चुकी हैं, जिनमें से करीब 65 वाहनाें में कमियां पाई गई।
विज्ञापन


जिले में 4448 स्कूल ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। इनमें से 219 स्कूलों के पास ही वाहन हैं। 981 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 738 वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, यात्रीकर अधिकारी स्कूलों में जाकर जांच कर चुके हैं। जांच के दौरान करीब 65 वाहन ऐसे मिले, जिनमें जीपीएस कैमरे में गड़बड़ी, फायर सिलिंडर नहीं होना, फर्श खराब मिले हैं। इसके साथ ही वाहनों के आगे की तरफ के शीशे टूटे मिले। वाइपर और पीछे की तरफ वाली लाइट भी टूटी पाई गई।
विज्ञापन

हालांकि, वाहनों के सभी प्रपत्र ठीक मिले। अब इन स्कूली वाहनों को ठीक कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद इनकी दोबारा जांच होगी। करीब 243 वाहन रह गए हैं, जिनकी जांच होनी है। सर्वर की समस्या भी ऑनबोर्ड में बाधा बन रही है। बुधवार को सर्वर ने काफी परेशान किया। इस अभियान में परिवहन विभाग के अलावा बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की भी भूमिका सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभियान के तहत सभी स्कूल ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। 738 वाहनों की जांच हो गई है। इनमें से करीब 65 स्कूलों में कमियां मिली है। उन्हें कमियां दूर कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ही दोबारा वाहनों की जांच होगी।



- रोहित कुमार सिंह, संभागीय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed