फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   430661 children will be given vitamin A supplements in the district

जिले में 430661 बच्चों दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
430661 children will be given vitamin A supplements in the district
रामपुर मनिहारान में बच्चो को विटामिन ए की ड्रॉप्स पिलाते चौधरी नक्षत्र पाल पंवार। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह बुधवार से शुरू हो गया। इसके तहत जनपद में नौ माह से पांच वर्ष की आयु तक के 430661 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने रिबन काटकर किया। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह 18 दिसंबर 2019 से 18 जनवरी 2020 तक चलेगा। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। माह के दौरान स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कॉअर्डिनेटर सुशील कुमार ने बताया कि माह के तहत सभी कुपोषित बच्चों का पुन: वजन, पहचान, प्रबंधन और संदर्भन किया जाएगा। नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ आंशिक प्रतिरक्षित (ड्रॉप आउट) बच्चों का प्रतिरक्षण करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। बाल्य रोगों की रोकथाम करते हए स्तनपान और ऊपरी आहार को बढ़ावा दिया जाएगा। आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग करने के लिए जागरूकता लाई जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर मुनव्वर हसन, संगीता त्यागी, नदीम अखलाक, अरविंद कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed