फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   425 criminals caught by siege

घेराबंदी कर दबोचे 425 अपराधी

Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
425 criminals caught by siege
सहारनपुर। मई माह में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 425 अपराधियों को दबोचा है। अवैध शराब बेचने, हथियार रखने और मादक पदार्थों के तस्करों, हत्या, लूट, चोरी में वांछित अपराधियों को दबोचा गया।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के मामले में 77 आरोपियों को गिरफ्तार कर 508 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मादक पदार्थों की तस्करी 76 आरोपियों को पकड़कर सात किलो चरस, 27 किलो डोडा पोस्त चूर्ण, 508 ग्राम स्मैक और नशीली गोलियां बरामद की। अवैध शस्त्र का कारोबार करने वाले 147 आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के पास से 72 तमंचे और भारती मात्रा में कारतूस मिले। इसके अतिरिक्त जुआ अधिनियम में 34 आरोपियों को पकड़ा। हत्या की पांच घटनाओं का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को दबोचा गया। लूट की छह वारदातों का खुलासा कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी 35 घटनाओं का खुलासा कर 67 आरोपियों दबोचा गया। इसके अलावा 25 हजार के एक ईनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया। जिले भर में पुलिस ने पूरे माह अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। साइबर थाना पुलिस ने 13 व्यक्ति के खाते से निकाली गई करीब तीन लाख की रकम वापस कराई। न्यायालय में सशक्त पैरवी कर अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को सजा कराई। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

दो चोर पकड़े, पांच बाइक बरामद
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच बाइक बरामद की गई।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गांव मंसापुर के रास्ते से चेकिंग के दौरान साबिर पुत्र रईस निवासी खाताखेड़ी कोतवाली मंडी व नवाब उर्फ काला पुत्र जहूर निवासी नूरबस्ती नगर कोतवाली को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से मौके पर ही चोरी की एक बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार अन्य बाइक और दो तमंचे भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed