फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होलिका दहन के विवाद का आपसी सहमति से निपटारा

होलिका दहन के विवाद का आपसी सहमति से निपटारा

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
होलिका दहन के विवाद का आपसी सहमति से निपटारा
बेहट (सहारनपुर)। संजय कॉलोनी में होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद का रविवार को कोतवाली में बुलाई गई दोनों पक्षों की बैठक में आपसी सहमति से निपटारा हो गया। एसडीएम की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान तय किया गया कि फिलहाल होलिका दहन उसी जगह पर होगा और इसके बाद जगह तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि संजय कॉलोनी में होलिका दहन के स्थान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे के उठाए जाने पर शनिवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन कोई नतीजा न निकलने पर रविवार को फिर से दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों की एसडीएम की मौजूदगी में वार्ता हुई। काफी देर चली बैठक के बाद तय किया गया कि इस बार होलिका का दहन उसी स्थान पर होगा जहां पहले हो रहा था। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से स्थान तय कर लिया जाएगा। बैठक के बाद एसडीएम युगराज सिंह एवं सीओ विजयपाल सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ संजय कॉलोनी पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया जिस पर विवाद था। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से इस बार होलिका का दहन उसी स्थान पर परंपरागत तरीके से किया जाएगा। के बाद दोनों पक्षों की सहमति से प्रशासन द्वारा होलिका दहन के लिए स्थान चिह्नित कर दिया जाएगा। बैठक में एक पक्ष से भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह, अजय सिंघल और दूसरे पक्ष से संजीव कर्णवाल, अवनीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, बाबूराम धीमान, अनिल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed