{"_id":"5c6b0833bdec227374275d55","slug":"41550518323-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जाएगा उपनिरीक्षक का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जाएगा उपनिरीक्षक का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जाएगा उपनिरीक्षक का परिवार
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली के उपनिरीक्षक कुलदीप की मौत के मामले में पीड़ित परिवार अब मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के लिए जाएगा। परिजनों ने सहारनपुर पुलिस एवं मेरठ पुलिस पर मामले में लीपापोती करने के आरोप लगाए हैं। परिजन फिलहाल फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
देवबंद कोतवाली के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह का शव 31 जनवरी को कमरे में लटका मिला था। परिजनों ने कुलदीप की मौत के मामले में तत्कालीन देवबंद कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही एवं उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।
कुलदीप के बहनोई एडवोकेट सुधीर बालियान ने आरोप लगाया कि जांच बेशक मेरठ पुलिस कर रही है, लेकिन जो अधिकारी उनके घर जांच के लिए भेजा गया था, वह अपनी-अपनी बात ही कह रहा है। न तो परिजनों की बात सुनी और न ही उनके लिखित बयान लिए गए। मनमाने तरीके से विवेचना की जा रही है। उन्हें आशंका है कि जांच को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक आरोपी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, उसे थाना का चार्ज दे रखा है। सहारनपुर पुलिस ने तो जांच से पहले ही उसे क्लीन चिट दे रखी है। जिससे पुलिस की मंशा जाहिर हो रही है। उन्होंने कहा कि कुलदीप के कमरे में एक खिड़की है, जहां सीढ़ी भी रखी हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। उन्हें फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद परिवार लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करेगा।