{"_id":"5c4a11e7bdec22736934b324","slug":"41548358119-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपो में भागीदारी कर अपना कारोबार बढ़ाएं उद्यमी: कृष्ण राजीव सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपो में भागीदारी कर अपना कारोबार बढ़ाएं उद्यमी: कृष्ण राजीव सिंघल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपो में भागीदारी कर अपना कारोबार बढ़ाएं उद्यमी : कृष्ण राजीव सिंघल
सहारनपुर। आईआईए की बैठक में चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि लखनऊ में 15 से 17 फरवरी तक इंडिया सोलर एक्सपो-2019 और 22 से 24 फरवरी तक इंडिया फूड एक्सपो-2019 का आयोजन होगा। उद्यमी इनमें भाग लेकर अपने उद्योग को एक नई दिशा दे सकते हैं। सदस्यों से इन दोनों एक्सपो में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की एक टीम फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आईआईए के साथ लगभग 300 करोड़ का करार करने जा रही है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन-स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के तहत सहारनपुर को स्वच्छ रखने में अपनी भागेदारी पूरी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपने परिवार एवं फैक्टरियों के कर्मचारियों और आस पास के लोगों को इस स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान से जोडे़। महासचिव प्रमोद सडाना ने कहा कि यूपीएसआईडीसी द्वारा निर्मित औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में जिन उद्यमियों के भूखंड विभाग द्वारा निरस्त कर दिए गए थे, संस्था उन भूखंडों को पुन: आवंटित कराने के लिए प्रयासरत हैं। पीएल सेमवाल, विरेन्द्र लाल, राजेश कंवर, एसके कालरा, आशीष गुप्ता, रामजी सुनेजा, आरके धवन, अशोक गांधी, कुलदीप धमीजा, प्रियेश गर्ग आदि ने भी विचार रखें। इस दौरान एस कुमार, सुषमा बजाज, अरविन्द खन्ना, अनिल अग्रवाल, संजय कुमार, योगेश कुमार, मनजीत सिंह अरोड़ा, अरविन्द मित्तल, अतुल मित्तल, पुनीत चौहान, सुरेश गाबा, अंशुल गुप्ता, अनुज गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, हरजीत सिंह, अजयपाल सिंह, महेश चावला, वरूण चावला, एमपीएस भोपाराय, मनप्रीत सिंह, संजय गर्ग, सचिन आहूजा, विपिन सिंघल, अमरजीत सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, आदि मौजूद रहे।