फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीए की रुद्राक्ष आवासीय योजना का शुभारंभ

एसडीए की रुद्राक्ष आवासीय योजना का शुभारंभ

Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
एसडीए की रुद्राक्ष आवासीय योजना का शुभारंभ
एसडीए की रुद्राक्ष आवासीय योजना का शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली आवासीय योजना लांच की। प्रस्तावित रुद्राक्ष अपार्टमेंट सात मंजिल का होगा और उसमें दो बीएचके के 56 फ्लैट होंगे। इसका एरिया 110 वर्ग गज होगा और विक्रय मूल्य 46 लाख रुपये रखा गया है।
बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती ने कहा कि प्राधिकरण की यह पहली आवासीय योजना है। यह सर्किट हाउस रोड पर स्थित है। इसके लिए पंजीकरण 11 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। इस आवासीय परिसर में पार्क, बाउंड्री, सुरक्षा गार्ड रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। आवासों को भूकंपरोधी स्ट्रक्चर पर बनाया जाएगा, भूमिगत सीवर एवं ड्रेनेज के अलावा पावर बैकअप के साथ लिफ्ट की सुविधा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें एचडीएफसी बैंक फाइनेंस की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में चार मंजिला आवासीय भवन भी बन कर तैयार हो चुके हैं। इनका पंजीकरण एक जनवरी से शुरू हो चुका है। इसमें दो तरह के फ्लैट हैं। 27 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया वाले फ्लैट का मूल्य 7.65 लाख से 8.98 लाख रुपये है। इसके 48 आवास हैं जबकि 39 वर्ग मीटर वाले आवास का मूल्य 11.11 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये है। इसमें 16 आवास हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना की नीलामी एक फरवरी को होगी। यह योजना देहरादून रोड स्थित टीपी नगर में स्थित है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लैंड बैंक नहीं होने से प्राधिकरण नई योजना शुरू नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्बन सीलिंग के जमीन के भी छोटे-छोटे टुकडे़ हैं। जिन पर बड़ी योजनाएं नहीं बन सकतीं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शहर में 166 कालोनियां चिह्नित की गई हैं। इनमें 44 कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान वित्त अधिकारी विनय शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- प्रस्तावित रुद्राक्ष अपार्टमेंट एक नजर में---
- 110 वर्ग गज के 56 फ्लैट
- विक्रय मूल्य 46 लाख रुपये प्रति फ्लैट
- 11 फरवरी से 10 मार्च तक पंजीकरण
- भूकंपरोधी होगा इसका स्ट्रक्चर
- पावर बैकअप के साथ लिफ्ट की सुविधा
- पार्क, सुरक्षा गार्ड रूम आदि सुविधाएं
- हवा एवं प्रकाशयुक्त भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed