फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस में बम की अफवाह से मची अफरा तफरी

बस में बम की अफवाह से मची अफरा तफरी

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस में बम की अफवाह से मची अफरा तफरी
अंबेहटा (सहारनपुर)। रोडवेज बस में बम होने की अफवाह से सवारियों में अफरातफरी मच गई। साहस करके एक व्यक्ति ने उस वस्तु को बस से बाहर पानी में फेंका जिसके बाद लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन

रोडवेज की एक बस बुधवार को सहारनपुर से गंगोह के लिए चली, जैसी ही बस खेड़ा अफगान गांव से बहार निकली तो सवारियों को बस के पीछे एक थैला संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दिखा। सवारियों के मुताबिक थैले से टक टक की आवाज आ रही थी। लोग थैले में रखी वस्तु को बम समझ बैठे। बस में बम होने की खबर से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सवारियां बस में उतर गईं। बस में बम होने की खबर लगते ही आस पास के क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक सवारी ने साहस करके थैले को बस से निकाल कर पास ही जमा हुए पानी में फेंक दिया। थैले को बस से बाहर फेंक दिए जाने के बाद सवारियों की जान में जान आई तथा उसके बाद चालक बस लेकर गंतव्य को रवाना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थैले में बिजली के दो कंडेंसर आपस में जुड़े थे जिनमें से आवाज आ रही थी, जबकि चौकी प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि जो थैला सवारियों ने बस में रखा हुआ देखा था उसमें दो ईंटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed