{"_id":"5bf5a5babdec22694123e0c4","slug":"41542825402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह हारून चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति के बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह हारून चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति के बेटे
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बेटे एडी शर्मा बुधवार को एनआरआई विनोद गुप्ता के साथ सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एतिहासिक जगहों को देखने की इच्छा जताई, जिसमें उन्हें शाह हारून चिश्ती की दरगाह, मदरसा मजाहिर उलूम, जामा मस्जिद और बड़ा इमाम बाड़ा ले जाया गया। सहारनपुर के इतिहास में जानकर वह उत्साहित नजर आए।
एडी शर्मा बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे सहारनपुर पहुंचे। उनके साथ अमेरिकी उद्यमी एनआरआई विनोद गुप्ता, रामरति पॉलीटेक्निक की प्राचार्य राजकमल सक्सेना और उनके सुरक्षाकर्मी थे। यहां उन्होंने पार्षद मंसूर बदर से मुलाकात की और सहारनपुर की एतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की इच्छा जताई। उन्होंने सहारनपुर के नामकरण के बारे में पूछा, जिसके बाद मंसूर बदर उन्हें सबसे पहले शाह हारून चिश्ती की दरगाह पर ले गए, जिनके नाम पर सहारनपुर का नाम पड़ा। इसके बाद उन्हें जामा मस्जिद ले जाया गया, जहां मौलवी फरीद से मिलवाया गया। मौलवी फरीद ने उन्हें 1866 में बनी जामा मस्जिद का भ्रमण कराया। अंत में वह जाफर नवाज स्थित बड़ा इमाम बाड़ा देखने पहुंचे। इस दौरान पार्षद चौधरी शहजाद और अमीर अहमद आदि मौजूद रहे।