फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले एथलीट सम्मानित किए

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले एथलीट सम्मानित किए

Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले एथलीट सम्मानित किए
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले एथलीट सम्मानित किए
विज्ञापन

सहारनपुर। रांची में हुई 34वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के कार्तिक कुमार ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसी दौड़ में सहारनपुर जिले केफरमान अली ने कांस्य पदक हासिल किया। स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया गया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि रांची में हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर के छह बालकों और एक बालिका ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 10 हजार मीटर की दौड़ में कार्तिक कुमार ने स्वर्ण तथा फरमान अली ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सुषमा बजाज और सचिव डॉ. एके गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह, काशीनरेश यादव, अब्दुल अहद, रामशरण, संदीप पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी, अविनाश कुमार, बाबूराम सैनी, प्रवीण यादव, प्रवीण चौधरी, रुबिका नेगी, सरिता देवी आदि ने दोनों खिलाड़ियों और कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय टीम गठित
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 से 26 नवंबर तक देवरिया में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के माध्यम से किया गया। टीम में अम्मान चौधरी, मोहम्मद अदनान, सनव्वर चौधरी, नमन धीमान, गौरव चौधरी, कुशाल गुप्ता, आर्यन शर्मा, हर्षित शर्मा, तनिश सैनी, शुभम सैनी, विनय कुमार जगह बनाने में सफल रहे। गौरव चौधरी, रीतिक, सहदेव और शिवमपाल को आरक्षित वर्ग में रखा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, डॉ. एके गुप्ता, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अब्दुल अहद, प्रवीण चौधरी, प्रवीण यादव, रामशरण, रविकांत धीमान, मुस्तकीम अंसारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed