{"_id":"5be1d9e9bdec2269a369b4fc","slug":"41541528041-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर विधि पूर्वक पूजन करने से होती है मनोकामना पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर विधि पूर्वक पूजन करने से होती है मनोकामना पूरी
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर विधिपूर्वक पूजन से होती है मनोकामना पूरी
सहारनपुर। दीपावली पर विधिपूर्वक पूजन करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रात भर मां लक्ष्मी की आराधना से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शुुभ मुहूर्त में ही पूजन करना चाहिए।
पेपर मिल रोड की ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित सिद्धपीठ श्री शिव बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता एवं ज्योतिषाचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि दीपावली पर श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूरे वर्ष घर में लक्ष्मी का वास रहता है। दीपावली की रात में मां लक्ष्मी की अराधना के साथ अपने गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का निरंतर जब करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है। पूरी रात जागरण करते हुए जो मनुष्य मां लक्ष्मी का ध्यान करता है, उसके घर में पूरे वर्ष लक्ष्मी का वास रहता है। विशेष रुप से घर की महिलाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति के घर से मां लक्ष्मी कभी नहीं रूठती है। दीपावली की रात मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
------------------------
ऐसे करें पूजा-अर्चना
सहारनपुर। सर्वप्रथम पूजा के लिए स्थान का चयन करें। वह स्थान पवित्र होना चाहिए। पूरब दिशा को पूजा के लिए शुभ माना जाता है। पूजा में उपयोग की जाने वाली सामग्री का संग्रह सावधानी पूर्वक करना चाहिए। शुभ स्थान, शुद्ध भाव से पवित्र वस्तुओं विधिपूर्वक की गई पूजा मनोवांछित फल प्रदान करती है। पूजा कराने के लिए ब्राह्मण को निमंत्रण देना चाहिए। ब्राह्मण के न मिलने पर स्वयं भी पूजा कर सकते हैं। पूजा की सामग्री अपने सम्मुख रखकर पीतल की थाली में स्वास्तिक एवं श्री लिखकर थाली चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। उसमें भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी-नारायण को स्थापित करें। श्री गणेश को पुष्प अर्पण कर नमस्कार करें। एक पुष्प नवग्रह का ध्यान करते हुए अर्पित करे। चौकी पर दीपक जलाकर लाल पुष्प लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनके चरणों में पुष्प अर्पित करें। मां लक्ष्मी को वस्त्र रुप में लाल चुनरी चढ़ाएं। मां को रोली से सुंदर तिलक कर मां को अक्षत अर्पित करें और एक लाल फूल चढ़ाएं। मां को धूप, दीपक दिखाएं और मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके साथ ही दो लाल फल अर्पित करें। पान के साथ दो लौंग, दो इलायची और एक सुपारी भी चढ़ा सकते हैं। मां के चरणों में दक्षिणा अर्पण कर प्रार्थना करे। उसके साथ किसी पात्र में 11 या 21 दीपक रखकर पूजा करें। हाथ में कलावा व खील लेकर तीन बार दीपक के ऊपर से घुमाकर सभी दीपक के ऊपर चढ़ा दें। अंत में महालक्ष्मी की आरती उतारें।
विज्ञापन
----------------------------------
पूजन का शुुभ मुहूर्त
सहारनपुर। व्यापारियों के लिए दीपावली पूजन का शुुभ मुहूर्त प्रात: 6:40 से 8:00 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात सुबह 10:45 से 12:05 बजे तक रहेगा। उसके बाद दोपहर को 2:45 से शाम 5:30 तक होगा। गृहस्थी के लिए शुुभ मुहूर्त शाम 7:06 से रात 10:22 बजे तक रहेगा। इसके बाद 10:25 से रात 12:05 तक रहेगा।