{"_id":"5ba15014867a557fe304869a","slug":"41537298452-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में शिव सैनिकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में शिव सैनिकों का धरना
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर की जर्जर सड़कों से नाराज शिव सैनिकों ने मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय के बाहर धरना और प्रदर्शन किया। सड़कों के जल्द दुरुस्त नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुभाष चंद कक्कड़ ने कहा कि बाबा लालदास मार्ग की सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। वाहन चालक तो दूर की बात पैदल तक चलने वालों को परेशानी हो रही है। बाबा लाल दास का बाड़ा स्थित श्मशान तक शव लेकर जाने में भी परेशानी हो रही है। बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पूरा शहर परेशान है, मगर नगर निगम के अधिकारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा है। एक सप्ताह में सड़कें दुरुस्त नहीं होने पर पुन: धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। धरने पर कुलदीप सिंह चौहान, राजेंद्र चावला, रामगोपाल गोयनका, शुभम कुमार, तरुण कुमार, धीरेंद्र राठौर, राजीव ठकराल आदि शामिल रहे।