फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडल स्तर पर हो गन्ना सुरक्षण बैठक: राजपाल

मंडल स्तर पर हो गन्ना सुरक्षण बैठक: राजपाल

Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंडल स्तर पर हो गन्ना सुरक्षण बैठक: राजपाल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि गन्ना सुरक्षण की बैठक लखनऊ की बजाए मंडल स्तर पर होनी चाहिए। इससे किसानों की समस्याओं की सही प्रकार से सुनवाई होगी और उनके हित में निर्णय लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में सपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रही है। इसके चलते ही किसानों को आज तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गन्ना किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कहा कि गन्ना किसानों के आक्रोश से बचने और उनकी समस्याओं को दर किनार करने के लिए गन्ना सुरक्षण बैठक लखनऊ में आयोजित की जा रही है। जबकि गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना सुरक्षण बैठक मंडल स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला गन्ना अधिकारी से मिलेगा। नीरपाल सिंह, हासिम चौधरी, कुलबीर राणा, अमरपाल सिंह, आबिद, बाबूराम गुर्जर, शेर सिंह राणा, शाहिद अंसारी, इसरार सलमानी, असलम चौधरी, अजय, फतेह सिंह, ओम प्रकाश प्रधान, परीक्षित वर्मा, मंसूर पिजौरा, अमित त्यागी, देवेंद्र पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed