{"_id":"5b6c8f4f4f1c1b8d3e8b607e","slug":"41533841231-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सुबह के समय शहर में कहीं बारिश तो कहीं धूप खिली रही। कोर्ट रोड क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। साथ ही मात्र आधा घंटे की बारिश से क्षेत्र की तमाम सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिनकी वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान बदलों से पूरी तरह घिरा हुआ रहा। करीब आठ बजे शहर के उत्तरी क्षेत्र में कहीं हल्की बारिश तो कहीं हल्की धूप रही, मगर कोर्ट रोड क्षेत्र में बादल जमकर बरसे। नतीजा यह रहा कि कुछ देर के लिए जन जीवन रुक सा गया। बारिश से बचने के लिए लोगों ने दुकानों के सामने डली टीन और तिरपाल की शरण ली। करीब आधा घंटे की झमाझम बारिश से लड़कों और कॉलोनियों में पानी पानी हो गया। दोपहर के समय हल्की धूप निकल आई। मगर शाम को फिर से आसमान बादलों से घिर गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।