{"_id":"5b43b0644f1c1b05278b57c9","slug":"41531162724-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराए प्रशासन
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए प्रशासन
सहारनपुर। जिला सहारनपुर शिव कांवड़ सेवा संघ ने प्रशासन से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने डीआईजी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को शिव कांवड़ सेवा संघ के संयोजक दिनेश सेठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर गागलहेड़ी चौराहे से जेल चुंगी तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है। कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया जाए। देहरादून चौक से ढमोला नदी पुल तक जनरेटर से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाए। ताकि अंधेरे का लाभ उठाकर शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास न कर पाएं। चिकन और शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। मार्ग में लगने वाले कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिए जाएं। बैंक्वेट हाल और बारात घर के संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान बुकिंग न लिए जाने के निर्देश दिए जाएं। बिजली के खंभों पर पांच फीट तक प्लास्टिक लगवाई जाए। ताकि बरसात के दिनों में कोई अप्रिय घटना न हो। मार्ग में लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। संजय फुटेला, ललित पोपली, संजय कर्णवाल, नलनीश शर्मा, हितेश गर्ग, रविकांत धीमान, यशपाल, नाथीराम पठेड़िया, अमित गुंबर, रम्मी धवन, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
उधर, सहारनपुर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि सहारनपुर से होकर हरियाणा, पंजाब और पड़ोसी जनपदों के कांवड़िये हरिद्वार जाते हैं। रूट डायवर्जन वाले मार्गों पर संकेत बोर्ड लगाए जाएं। ताकि किसी राहगीर को परेशानी ना हो। जरूरत के सामान लेकर आने-जाने वाले वाहनों के संचालन के लिए अनुमति पास दिए जाएं।