फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   श्मशान में नहीं हो सकता विवाह : अनंतानंद

श्मशान में नहीं हो सकता विवाह : अनंतानंद

Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्मशान में नहीं हो सकता विवाह : अनंतानंद
सहारनपुर। राजगुरु मठ बनारस के दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि श्मशान में विवाह नहीं हो सकता है। मुरारी बापू ने श्मशान में विवाह संस्कार कराए जाने की, जो बात कही है वह निंदनीय है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ द्वारा लोकबंधु राज नारायण की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। इसी क्रम में चल रही संदेश यात्रा के दौरान दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती हरिद्वार से सहारनपुर पहुंचे। प्रद्युम्मन नगर में चौधरी ईशान त्यागी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में 16 संस्कार हैं। विवाह पांचवां संस्कार है और श्मशान में 16वां संस्कार होता है। ऐसे में पांचवें संस्कार को 16वें संस्कार में नहीं किया जा सकता। मुरारी बापू सत्ता और शक्ति के मद में हैं। उनका संवाद निंदनीय है। उन्हें अपने संवाद के लिए माफी मांगनी चाहिए। बिजेंद्र त्यागी, आशीष त्यागी, संदीप त्यागी मनोज त्यागी, मनीष त्यागी, रवि त्यागी, निखिल त्यागी, अखिल त्यागी, राहुल त्यागी, सुनील व सहदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed