{"_id":"5a0890e64f1c1bf3538bccb4","slug":"41510510822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में डेंगू से तीन मौत, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में डेंगू से तीन मौत, दहशत
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में डेंगू से तीन मौत, दहशत
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव चौरा खुर्द और ढाल्ला माजरा में इन दिनों बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती गांव ढाल्ला माजरा निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि उसे डेंगू था। इसी तरह पिछले तीन दिन में दो अन्य लोग बुखार में अपनी जान गवां चुके हैं। गांव ढाल्ला माजरा निवासी 40 वर्षीय कमल पुत्र ताराचंद को दो तीन दिन से बुखार था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का दावा है कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत की वजह से कमल ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी गांव के 70 वर्षीय यासीन की भी तीन दिन पहले डेंगू से जान चली गई थी। उनका उपचार भी जिला अस्पताल में ही चल रहा था। यासीन से पहले 40 वर्षीय जुल्फानी पत्नी इकराम निवासी चौरा खुर्द की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान अनुज सैनी ने बताया कि चौरा खुर्द व ढाल्ला माजरा में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया फैला हुआ है। 50 से भी ज्यादा ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। बताया कि इन दोनों गांव के पास एक मुर्गी फार्म खुला है। जिसकी वजह से गंदगी रहती है और मच्छर खूब पनप रहे हैं।
--------
सीएचसी खड़खड़ी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि डेंगूू से मौत के बारे में जानकारी नहीं है। कल ही टीमें भेज कर दोनों गांवों का सर्वे कराया जाएगा।
गांव चौरा खुर्द और ढाल्ला माजरा के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। सोमवार को ही दोनों गांवों में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जरूरी कदम उठाए जाएंगे। -- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।