फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तालीम की कमी से पिछड़ रहा मुसलमान

तालीम की कमी से पिछड़ रहा मुसलमान

Sat, 11 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
तालीम की कमी से पिछड़ रहा मुसलमान
तालीम की कमी से पिछड़ रहा मुसलमान
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव बेगी नाजर में आयोजित जलसे में उलमाओं ने कहा कि कुरान और नबी की सुन्नतों पर अमल नही करने से मुसलमान अनेक बुराइयों में घिरता जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को तालीम दिलाने और बुराइयों से बचने की अपील की।

बृहस्पतिवार रात गांव बेगी नाजर में अंजुमन इस्लाह-ए-कौम कमेटी द्वारा सीरत-उन-नबी व इस्लाह-ए-मुआशरा जलसे का आयोजन किया गया। मौलाना अजहर मदनी ने कलमा, नमाज, रोजा, हज, जकात को हर मुसलमान पर फर्ज बताते हुए कहा कि दुनिया की जिंदगी बहुत छोटी और कांटो भरी है जिससे बच कर आखिरत को संवारना इंसान का मकसद होना चाहिये। कहा कि अच्छा अखलाक होना एवं नाजायज कामों से दूर रहना भी जरूरी है। कहा कि खुदा का खौफ इंसान के अंदर होगा तभी बुराइयों से बचा जा सकता है। मौजूदा दौर में जुआ, सट्टा, सूद, शराबखोरी, अय्याशी, बेहयाई, बेशर्मी सहित तमाम बुराईयों से समाज के घिरे होने पर बेहद चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि शादी विवाह में गैर इस्लामी तरीकों अपनाकर हम बर्बाद हो रहे हैं। तालीम की कमी और बुराइयों के कारण मुसलमान हर मामले में पिछड़ता जा रहा है। मौलाना जफर ने कहा कि हलाल रोजी नही होने के कारण ही हमारी दुआएं कबूल नही हो रही हैं। उलमा ने सभी लोगों से अपने बच्चों को हर हाल में तालीम दिलाने और बुराइयों से बचने की अपील की। अंत में मुल्क और कौम की खुशहाली एवं तरक्की के लिये दुआ कराई गई। जलसे को कारी रिजवान, मौलाना मुस्तफा, अंजुमन के सदर नसीम अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed